घर बैठे निपटेंगे ज्यादातर सरकारी काम! डाउनलोड करें ये 5 ऐप्स

घर बैठे निपटेंगे ज्यादातर सरकारी काम! डाउनलोड करें ये 5 ऐप्स
भारत सरकार ने भी नागरिकों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए कई उपयोगी मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं। इनमें UMANG, BHIM, MyGov, DigiLocker और MADAD जैसे ऐप शामिल हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में…
अगर आपके पास स्मॉर्टफोन है तो फिर आप कई जरूरी कामों को घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है। भारत सरकार ने भी नागरिकों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए कई उपयोगी मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं। इनमें UMANG, BHIM, MyGov, DigiLocker और MADAD जैसे ऐप शामिल हैं, जो सरकारी सेवाओं, डिजिटल भुगतान को सरल बनाते हैं। अगर आपके फोन में ये ऐप्स नहीं हैं, तो कई जरूरी सुविधाएं आप मिस कर सकते हैं…
उमंग ऐप (UMANG)
UMANG एक बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म है। जहां आपको अधिकतर सरकारी सेवाएं एक ही जगह पर मिल जाती हैं। इस ऐप के जरिए आप कई काम कर सकते हैं जैसे PAN, पेंशन, छात्रवृत्ति, EPFO, आधार आदि। सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन इस्तेमाल करने का यह सबसे आसान तरीका है।
भीम ऐप (BHIM)
यह एक सरकार समर्थित यूपीआई ऐप है। इस जरिए आप QR कोड स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं, सीधे बैंक-टू-बैंक पैसे भेज सकते हैं। इस ऐप का इंटरफेस भी काफी सरल है। इस ऐप को किसी भी उम्र का व्यक्ति काफी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।
मायगव ऐप (My Gov)
यहां ऐप नागरिकों को सरकार से सीधा जोड़ती है। आप इस ऐप की मदद से अपनी राय को सरकार तक पहुंचा सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप ऑनलाइन पोल में हिस्सा ले सकते हैं। यह ऐप लोगों को देश के फैसलों और नीतियों में भाग लेने का मौका देता है।
डिजीलॉकर (DigiLocker)
डिजीलॉकर ऐप को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। इस ऐप नागरिकों को महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट डिजिटल रूप में रखने की सुविधा देता है। इस ऐप की मदद से ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर एजुकेशनल सर्टिफिकेट जैसे कागजात फोन में ही सुरक्षित रख सकते हैं। यूजर्स को इसमें अतिरिक्त 1GB स्टोरेज भी मिलता है।
मदद ऐप (MADAD)
MADAD ऐप को विदेश मंत्रालय द्वारा नागरिकों की सहायता के लिए बनाया गया है। यह ऐप नागरिकों की उस स्थिति में मदद सकता है, जब आपको कोई दस्तावेज खो जाएं या विदेश में किसी इमरजेंसी का सामना करना पड़े। यहां ऐप यूजर्स को सीधे अधिकारियों से जोड़ता है। विदेश यात्रा या डॉक्यूमेंट संबंधित परेशानी होने पर यह ऐप बेहद महत्वपूर्ण साबित होता है।







