जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

अग्नि हादसा% चार और अस्पतालों का पंजीयन निरस्त, नए मरीजों की भर्ती पर भी लगी रोक

जबलपुर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने फायर एनओसी नहीं होने और अन्य मापदंडों को पूरा न करने वाले चार और निजी अस्पतालों के पंजीयन निरस्त कर दिये हैं । इन अस्पतालों में डॉ खान ई एन टी हॉस्पिटल सिविल लाइन जबलपुर, तिगनाथ हॉस्पिटल राइट टाउन जबलपुर, लाईफ लाइन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सुहागी जबलपुर एवं आयुष्मान हॉस्पिटल सिहोरा शामिल हैं । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने चारों अस्पतालों में नये मरीजों को भर्ती करने पर रोक लगा दी है तथा अस्पताल संचालकों को वर्तमान में भर्ती मरीजों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिये हैं । इन चार अस्पतालों को मिलाकर अब तक फायर एनओसी नहीं होने और आवश्यक मापदण्डों में कमी पाये जाने पर 28 अस्पतालों की मान्यता रद्द कर दी गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button