लुटेरी दुल्हन : बड़े नेटवर्क का खुलासा, ऐसे फसाते थे दूल्हे, बाद में जेवरात लेकर हो जाते थे चंपत : गिरोह के 3 गुर्गों को पुलिस ने दबोचा… मास्टरमाइंड पहले से जेल में बंद

दमोहl जिले में चर्चित लुटेरी दुल्हन मामले में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत फरार चल रहे तीन और आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
क्या है पूरा मामला?
आवेदक ऋषभ जैन निवासी मनका, थाना तेजगढ़ ने चौकी इमलिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी शादी 12 जून 2025 को जबलपुर निवासी कृतिका उर्फ मुस्कान जैन से कराई गई थी।
इस शादी की व्यवस्था पुष्पा जैन, मुन्ना चौहान, सोना उर्फ राधा बेन एवं प्रकाश पटैल द्वारा कराई गई थी। शादी के बदले लड़की पक्ष की ओर से 5,05,000 नगद लिए गए थे।
शादी के करीब एक माह बाद कृतिका जैन लगभग ₹6 लाख के सोना-चांदी के जेवर लेकर अपनी बुआ के साथ मायके जबलपुर चली गई। जब परिजन उसे लेने पहुंचे तो पता चला कि कृतिका व उसकी बुआ मकान खाली कर फरार हो चुके हैं।इसके बाद ऋषभ जैन द्वारा पूरे गिरोह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 194/2025 थाना इमलिया में दर्ज कराया गया।
जांच में उजागर हुआ बड़ा नेटवर्क
पुलिस जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी कृतिका जैन एवं पुष्पा जैन पहले ही थाना चिमनगंज मंडी, उज्जैन — अपराध क्रमांक 612/2025
थाना कोतवाली, शाजापुर — अपराध क्रमांक 570/2025के मामलों में गिरफ्तार होकर पहले से उज्जैन जेल में बंद हैं।
तीन आरोपी गिरफ्तार
दमोह पुलिस ने घटना में संलिप्त फरार तीन आरोपियों को दबोच लिया—मुन्ना चौहान पिता स्व. धन्नालाल (निवासी जबलपुर)
सोना उर्फ राधा बेन (निवासी जबलपुर)
प्रकाश पटेल निवासी इटवा, थाना पथरिया तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।







