मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस की मुहिम : ताकि सड़क हादसों में चालक की बच सके जान…

दमोह l सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ रहे मामलों ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों के अनुसार एक्सीडेंट में मौत के ज्यादातर कारण बिना हेलमेट गाड़ी चलाना सामने आ रहा है। लोगों की जान बचाने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दमोह पुलिस ने एक सराहनीय अभियान शुरू किया है।

 

इसी क्रम में दमोह पुलिस अधीक्षक ने दमोह पुराना थाना क्षेत्र में सड़क पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर मौके पर ही हेलमेट पहनाए। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देते हुए कहा कि—

“हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि आपकी जिंदगी की सुरक्षा के लिए जरूरी है। बिना हेलमेट सड़क पर न निकले, आपकी एक गलती आपकी जान ले सकती है।”

 

इस जनजागरूकता अभियान में शहर के समाजसेवी योगी संगतानी भी आगे आए। उन्होंने अपनी स्वेच्छा से दमोह पुलिस को हेलमेट वितरित किए। संगतानी ने कहा—

“अगर मेरे द्वारा दिया गया एक हेलमेट भी किसी की जिंदगी बचा दे, तो मैं समझूंगा कि मेरा प्रयास सफल हुआ।”

 

दमोह पुलिस के इस मानवीय अभियान की लोगों में काफी चर्चा है और इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button