कटनीमध्य प्रदेश

चुनार स्टेशन तक जाएगी इटारसी प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस, माघ मेला को लेकर रेलवे ने यात्रियों को दी सुविधा

कटनी, यशभारत। माघ मेला के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 11273/11274 इटारसी प्रयागराज छिवकी इटारसी एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से चुनार स्टेशन तक विस्तारित किया जा रहा है। यह विस्तार यात्रियों की बढ़ती मांग एवं विशेष यातायात प्रबंधन के उद्देश्य से लागू किया गया है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 11273 इटारसी प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस चुनार तक 1 जनवरी से 16 फरवरी तक कुल 47 दिन जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 11274 चुनार प्रयागराज छिवकी इटारसी एक्सप्रेस 2 जनवरी से 17 फरवरी तक कुल47 दिन जाएगी। इटारसी प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी स्टेशन परअपने निर्धारित समय सुबह 09.55 बजे पहुंचेगी एवं 10.15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 13.55 बजे चुनार स्टेशन पर पहुंचकर टर्मिनेट होगी। इसी प्रकार अपने प्रयागराज छिवकी इटारसी एक्सप्रेस चुनार स्टेशन से शाम 16.30 बजे प्रस्थान कर 19.45बजे प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंचेगी एवं 20.15 बजे प्रस्थान कर गंतव्य स्टेशन इटारसी की ओर रवाना होगी। इस अवधि के दौरान ट्रेन के अन्य स्टॉपेज एवं समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित रेलवे ऐप, वेबसाइट 139 सेवा में समय सारणी की जांच कर लेंं। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button