भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल पुलिस ने जारी किया QR कोड: सीधे पुलिस कमिश्नर को भेजें शिकायत और सुझाव

भोपाल पुलिस ने जारी किया QR कोड: सीधे पुलिस कमिश्नर को भेजें शिकायत और सुझाव
भोपाल,यशभारत। राजधानी में पुलिस ने अपनी कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। भोपाल पुलिस ने शहर के समस्त थाना क्षेत्रों के नागरिकों के लिए एक यूनिफाइड क्यूआर (QR) कोड जारी किया है।
इस नई पहल के तहत, शहर का कोई भी नागरिक अपने स्मार्टफोन से इस QR कोड को स्कैन करके सीधे पुलिस कमिश्नर भोपाल को अपनी समस्या, महत्वपूर्ण सूचना या सुझाव भेज सकता है।

सहूलियत और गतिशीलता पर जोर
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि इस QR कोड को जारी करने का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान और उन्हें सहूलियत प्रदान करना है। पुलिस का मानना है कि यह सकारात्मक पहल पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के साथ-साथ पुलिस कार्यवाही को अधिक गतिशील और सुलभ बनाएगी।
नागरिक इस QR कोड का उपयोग करके थाने से संबंधित किसी भी मुद्दे को सीधे उच्च अधिकारी तक पहुंचा सकते हैं। पुलिस कमिश्नरेट ने आमजन से अपील की है कि वे प्राप्त सुझावों और समस्याओं के प्रभावी निदान के लिए इस प्रणाली का उपयोग करें और सहयोग करें।

WhatsApp Image 2025 12 02 at 14.52.20 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button