जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

दीनदयाल चौक पर ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत, शहर का सबसे व्यस्त मार्ग हुआ जाम

जबलपुर यश भारत। शहर के हृदय स्थल और सबसे व्यस्ततम मार्गों में गिने जाने वाले दीनदयाल चौक पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे के चलते चौराहे पर भीषण जाम के हालात निर्मित हो गए और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीनदयाल चौक पर प्रतिदिन भारी वाहनों, चार पहिया और दो पहिया वाहनों का भारी आवागमन लगा रहता है। आज रात  भीड़भाड़ के बीच एक ट्रक और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर ही थम गए।

गनीमत रही, कोई हताहत नहीं

IMG 20251129 WA0037

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत भरी खबर यह है कि इतनी जोरदार टक्कर के बावजूद कार और ट्रक में सवार चालक और यात्रियों को किसी भी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यातायात व्यवस्था चरमराई

IMG 20251129 WA0038

सड़क के बीचों-बीच हुए इस हादसे के कारण दीनदयाल चौक के चारों ओर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button