भोपालमध्य प्रदेश

अलग-अलग इलाकों में दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अलग-अलग इलाकों में दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भोपाल, यशभारत। राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को 30 वर्ष के दो युवकों ने अपने घरों में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।
अरेराहिल्स और पिपलानी में हुई घटनाएँ
पहली घटना अरेराहिल्स थाना क्षेत्र में सामने आई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यहाँ रहने वाले शुभम (उम्र 30 साल) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में पंखे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
वहीं, दूसरी घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पिपलानी में झुग्गी 60 क्वार्टर में रहने वाले सौरभ पिता रघुवंशी (उम्र 30 वर्ष) ने अपनी झुग्गी में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों ही मामलों में आत्महत्या के पीछे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
दोनों ही मामलों में युवकों के आत्महत्या करने के बाद परिजनों में मातम छा गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जाँच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button