मंडला lपुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में जिला पुलिस बल मंडला द्वारा नक्सल प्रभावित थाना मवई अंतर्गत ग्राम रहटा खेरो में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रहटा खेरो, मवई, सठिया, अमवार, धनंगांव, रामतिला, सुनेंहरा, पखवार, अंजनी, मड़वा, अतरिया, मोहगांव, बिलगांव, सारसडोली एवं मडफ़ा सहित कुल 15 ग्रामों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में पहला स्थान रहटा खेरो एवं दूसरा स्थान रामतिला की टीम ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में सरपंच रहटा खेरो, खेल समन्वयक, सरपंच रमतिला, पूर्व सरपंच धनगांव, शिक्षक गण, थाना प्रभारी मवई एवं थाने के अन्य अधिकारी कर्मचारी समेत ग्रामीणजन व युवा उपस्थित रहे। इस सामुदायिक पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेलभावना को प्रोत्साहित करना, पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने के साथ युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए नक्सल उन्मूलन अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित युवाओं को सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की कार्यप्रणाली एवं जागरूक नागरिक की भूमिका के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।