मंडलाl जिले के सलवाह चौकी क्षेत्र के तबलपानी गांव में सड़क किनारे एक युवती का शव मिला है। शव से कुछ ही दूरी पर लगभग 4 से 5 माह का एक भ्रूण भी बरामद हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार सुबह करीब 7 बजे सड़क किनारे शव और भ्रूण पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सलवाह चौकी प्रभारी नीलेश पटेल के अनुसार, शव की पहचान घटना स्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित गांव की 27 वर्षीय युवती के रूप में हुई है। युवती राजकोट (गुजरात) में काम करने गई थी और हाल ही में वापस लौटी थी। जानकारी के मुताबिक, वह इलाज के लिए मंडला गई थी। सुबह उसका शव मिला। युवती के परिजनों को उसकी गर्भावस्था के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएनए टेस्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि भ्रूण किसका है। आशंका जाहिर की जा रही है कि युवती गर्भपात के लिए कोई दबा खाई होगी। अधिक रक्तस्राब के चलते उसकी मौत हो गई।
Back to top button