ग्वालियरl खेल महोत्सव की धूम जारी हैlइंडिया में (WPL) यानि वूमेन प्रीमियर लीग में ग्वालियर की अनुष्का शर्मा ने एंट्री कर ली है, अनुष्का अभी मध्य प्रदेश सीनियर टीम के लिए खेल रही थीं। अब उनको हुए ऑप्शन में गुजरात जायंट्स (GG) ने 45 लाख रुपए में खरीदा है। अब अनुष्का
गुजरातजायंट्स मैं खेलेगी l
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आगामी महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए 85 लाख रुपये में अनुबंधित किया है। हालांकि, पिछले डेढ़ साल से कंधे की गंभीर चोट के कारण पूजा मैदान से दूर हैं और उनका रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया अभी चल रही है। वह अपने खेल में वापसी करने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं, और उनकी वापसी में लगन और संघर्ष की एक प्रेरणादायक है।
ब्रेक, फिर भी उम्मीद की किरण
पूजा वस्त्राकर ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद लगी चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूरी बनाई। इस चोट के चलते उन्हें न केवल इलाज बल्कि पुनर्वास की प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा। उनके इस संघर्ष को ध्यान में रखते हुए, RCB ने उन्हें 85 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
यात्रा की शुरुआत
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जन्मी पूजा का क्रिकेट करियर स्थानीय गलियों से शुरू हुआ, जहाँ उन्होंने लड़कों के साथ खेलना शुरू किया। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी, लेकिन स्थानीय कोच आशुतोष श्रीवास्तव ने उनके खेल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूजा ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और तब से उन्होंने तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। पूजा आज भी शहडोल आती है तो वह गांधी स्टेडियम जरूर जाती है।
Back to top button