WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरमध्य प्रदेश

भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा में झोंकी ताकत:- केन्द्रीय मंत्री द्वय भूपेन्द्र यादव, फग्गन सिंह कुलस्ते एवं जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी प्रदुमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज

कटनी, यशभारत। चुनाव के लिए जिले में बिसात बिछना शुरू हो गई है। प्रवासी विधायकों के सर्वे के बीच भाजपा ने जन आर्शीवाद यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी सिलसिले में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, जनआशीर्वाद यात्रा के प्रभारी प्रदु मन सिंह तथा केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते कल बीजेपी कार्यालय पहुंचे तथा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उधर कांग्रेस ने ाी चुनाव अभियान समिति के प्रभारी की घोषणा करते हुए तैयारियों में एक कदम और बढ़ा दिया है। भाजपा में जन आशीर्वाद यात्रा को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी के जरिए पार्टी सभी विधानसभा क्षेत्रों को साधने की योजना पर आगे बढ़ रही है।
उधर खबर है कि एक सप्ताह के भीतर भाजपा की दूसरी और कांग्रेस की पहली सूची आ सकती है। कांग्रेस की पहली सूची में बहोरीबंद के साथ बड़वारा का नाम हो सकता है, जबकि विजयराघवगढ़ और मुड़वारा को अंत तक होल्ड रखा जाएगा। भाजपा अपने बाकी 3 प्रत्याशियों को जल्द ही क्लीयरेंस दे सकती है। ऐसी संभावना है कि तीनों ही विधायकों को ग्रीन सिग्रल दिया जा सकता है। परिवर्तन की संभावना मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र में बन रही है। भाजपाई सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदु मन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते ने अलग-अलग बैठकें लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। कटनी में जन आशीर्वाद यात्रा 13 सितंबर को बरही के रास्ते कटनी में प्रवेश करेगी। जानकारी के मुताबिक बरही पिपरिया, सुड्डी, बसाड़ी, रोहनिया, बड़वारा, पठरा, मझगवां होते हुए जन आशीर्वाद यात्रा का रथ कटनी मुड़वारा में प्रवेश करेगा। रथ पर प्रदु मन सिंह के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी जनता का आर्शीवार्द मांगगे। बड़वारा में सभा तय की गई है, जबकि कटनी में रोड-शो की शक्ल में रथ सभा करने पर विचार चल रहा है। शहर क्षेत्र में घंटाघर गर्ग चौराहा के अलावा अन्य मार्गों को शामिल किया जा रहा है ताकि शहरी क्षेत्र में भाजपा का माहौल बनाया जा सके। बताया जा रहा है कि चुनावी तैयारियों के संबंध में जिला संगठन और प्रमुख नेताओं की बैठक में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने बूथ विस्तार कमेटियों को शक्ति केन्द्रों में एक्टिव रहने के निर्देश दिए हैं। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि शासन की योजनाओं का जो लाभ आम जनता को मिल रहा है, उसका बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जाए। पार्टी ने चूंकि बड़वारा में अपना प्रत्याशी पहले ही घोषित कर रखा है, लिहाजा बड़वारा को प्राथमिकता पर लिया जा रहा है। आगामी समय में पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक भी बड़वारा में ही आयोजित करने की सोच रही है। कल रात्रि हुई बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशांक श्रीवास्तव, अलका जैन, पीता बर टोपनानी, रामरतन पायल, विधायक संदीप जायसवाल, भाजपा नेता रवि खरे, आशीष गुप्ता, डी.डी. बैनर्जी, भंवर सिंह चौहान, सुरेश सोनी, अशोक विश्वकर्मा, नंदकुमार बसरानी, अभिषेक ताम्रकार, मनीष दुबे, बागीश आनंद, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा जैन सोगानी, भावना सिंह, ज्योति दीक्षित समेत मंडल अध्यक्षों, मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
कांग्रेस ने बनाया प्रभारी, विधानसभा टिकट पर मंथन
इस बीच कांग्रेस ने प्रदेश भर में चुनाव अभियान समिति के जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। कटनी में यह जि मेदारी पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू को दी गई है। पार्टी ने जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्षों से चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए टिकट के पैनल मांगे है। जिलाध्यक्षों को भोपाल भी बुलाया गया, जिसमें चारों विधानसभा क्षेत्रों के संभावित उ मीदवारों के नामों पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की। सूत्र बता रहे हैं कि बड़वारा में बसंत सिंह को हरी झंडी देते हुए चुनावी तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। कांगे्रस का ऐसी सीटों पर खास फोकस है जो पार्टी पिछले 3 चुनाव से गवां रहीं है, ऐसी सीटों में जिले की मुड़वारा सीट भी शामिल है। खबरों की मानें तो फिलहाल पार्टी ने एक नेता को तैयारी करने के निर्देश दे रखे हैं। जिसे देखते हुए उनकी सक्रियता भी नजर आ रही है। हालांकि सूत्रों का दावा है कि मुड़वारा सीट का कांग्रेस तब तक होल्ड पर रखेगी जब तक कि यहां भाजपा का नाम सामने नहीं आ जाता। अंत-अंत में कोई भी असंतुष्ट नेता पार्टी छोड़ सकता है और कांग्रेस उसे सीट जीतने के लिए अपनी रणनीति का हिस्सा बना सकती है।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu