गोरखपुर पेट्रोल पंप की मनमानी: दिन में ऑनलाइन पेमेंट की जबरदस्ती, रात में कैश लेनदेन—ग्राहक परेशान

जबलपुर। शास्त्री ब्रिज और ग्वारीघाट के बीच स्थित गोरखपुर पेट्रोल पंप की मनमानी से उपभोक्ता लगातार परेशान हैं। ग्राहकों का आरोप है कि पेट्रोल पंप प्रबंधन दिन में भुगतान के लिए केवल ऑनलाइन पेमेंट की जबरदस्ती करता है, जबकि रात में वही कर्मचारी कैश में पेट्रोल दे देते हैं। इससे उपभोक्ताओं में रोष और अविश्वास बढ़ रहा है।
दिन में केवल ऑनलाइन पेमेंट की जबरदस्ती
ग्राहकों का कहना है कि पेट्रोल पंप स्टाफ दिन के समय कैश पेमेंट लेने से साफ मना कर देता है।उपभोक्ताओं को जबरन कहा जाता है कि “यह पुलिस का पेट्रोल पंप है, आपको online payment ही करनी पड़ेगी।”कई ग्राहकों के पास नेटवर्क समस्या या यूपीआई लिमिट जैसी दिक्कतें होने पर भी कर्मचारियों द्वारा कैश लेने से इंकार कर दिया जाता है।
इससे यात्रियों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और आकस्मिक स्थिति में पहुंचे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
2. रात में खुलेआम कैश पेमेंट स्वीकार
एक ओर जहां दिनभर “सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट” का नियम बताया जाता है, वहीं रात 9 बजे के बाद,वही कर्मचारी कैश लेकर पेट्रोल उपलब्ध कराते हैं।इससे ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर दबाव और दिन-रात के नियमों में फर्क को देखकर उपभोक्ताओं ने इसे “साफ मनमानी” बताया है।ग्राहकों का कहना है कि यदि रात में कैश लिया जा सकता है तो दिन में कैश क्यों नहीं?
ग्राहकों से बदतमीजी व धमकाने के आरोप
उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है किजब ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट की जबरदस्ती पर सवाल उठाते हैं तो कर्मचारियों द्वारा अभद्र भाषा का उपयोग किया जाता है।
“यह पुलिस का पेट्रोल पंप है, शिकायत करके भी कुछ नहीं होगा”—ऐसे वाक्य कहकर लोगों को डराने का प्रयास किया जाता है।कई बार ग्राहकों की शिकायतें लेने से भी कर्मचारी मना कर देते हैं।
दिन-रात के नियमों में अंतर पर सवाल उठे
लोगों ने सवाल उठाया कि यदि पेट्रोल पंप की नीति ऑनलाइन पेमेंट अनिवार्य है तो यह नीति सिर्फ दिन में क्यों लागू की जाती है?उपभोक्ताओं का कहना है कि भुगतान नीति एक समान होनी चाहिए, लेकिन इस पेट्रोल पंप पर दोहरे नियम अपनाए जा रहे हैं।इससे नियमों के नाम पर ग्राहकों को परेशान करने की शिकायतें बढ़ रही हैं।
उपभोक्ता सुरक्षा मानकों का उल्लंघन
विशेषज्ञों के अनुसार—यदि पेट्रोल पंप किसी भी प्रकार का पेमेंट मोड अस्वीकार करता है, तो उसे स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य है।गोरखपुर पेट्रोल पंप पर ऐसा कोई भी बोर्ड उपलब्ध नहीं है।इससे उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
उपभोक्ताओं में बढ़ता आक्रोश – शिकायत दर्ज कराने की चेतावनी
लगातार शिकायतों के बाद स्थानीय लोग अबपेट्रोलियम कंपनी और जिला प्रशासन तक मामला ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
कई उपभोक्ताओं ने बताया कि अब वे वीडियो व सबूत इकट्ठे कर रहे हैं, ताकि आधिकारिक शिकायत की जा सके।






