भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसआईआर के संबंध में सौंपा ज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसआईआर के संबंध में सौंपा ज्ञापन
भोपाल यशभारत। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने भोपाल कलेक्टर को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शहर में मतदाताओं को हो रही विविध कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए, इनके त्वरित समाधान की आवश्यकता जताई तथा पुनरीक्षण प्रक्रिया को अधिक सरल एवं सुगम बनाने हेतु शहर के प्रमुख स्थानों पर शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक विशेष कैंप आयोजित करने का अनुरोध किया। ज्ञापन में सही काम न करने वालों बीएलओ को हटाया जाए, बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र गलत व्यक्तियों को दिए जाने, रसीद जारी न करने, बीएलओ की अनुपस्थिति, फॉर्म गलत भरने व असहयोग की स्थिति, कुछ बीएलओ को प्रपत्र भरने का पर्याप्त ज्ञान न होना तथा स्थानांतरित मतदाताओं को नियम विरुद्ध फॉर्म न देने जैसी गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज राठौर, राजकुमार विश्वकर्मा, अश्वनी राय, योगेंद्र मुखरैया एवं योगेंद्र परमार उपस्थित रहे।







