जबलपुरमध्य प्रदेश

सिग्नल की पूरी लाइट चालू, चालक जाए तो जाए कहां

जबलपुर यश भारत । शहर के रद्दी चौकी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल की विसंगति ने आज दोपहर भीषण जाम लगा दिया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल की सभी लाइटें एक साथ जल रही हैं, जिसके कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

03 41

सिग्नल की पूरी लाइट चालू, चालक जाए तो जाए कहां

राहगीर परेशान, लगा लंबा जाम

ट्रैफिक सिग्नल की सभी लाइटें एक साथ जलने के कारण राहगीर भ्रमित हो गए और हर दिशा से अपने-अपने वाहन निकालने लगे। इससे चौराहे पर अराजकता मच गई और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया।
जाम में फंसे लोग इस अव्यवस्था को लेकर प्रशासन को कोसते नज़र आए। राहगीरों ने बताया कि वे अपने गंतव्य तक पहुँचने में काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यहाँ तक शिकायत की कि वे एक घंटे से अधिक समय से जाम में फँसे हैं, जिसके चलते उन्हें काम पर जाने में भारी विलंब हो गया है।

02 50

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण सिग्नल की यह तकनीकी खराबी बनी हुई है, लेकिन प्रशासनिक अमला इसका निराकरण करने की जगह ‘गहरी नींद में सो रहा’ है। जनता ने तत्काल इस समस्या को ठीक करने की मांग की है ताकि शहर का यातायात सुचारु रूप से चल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button