भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल के कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर-ऑफिस पर EOW का छापा

भोपाल के कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर-ऑफिस पर EOW का छापा

भोपाल,यशभारत। मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने राजधानी भोपाल में एक बड़ा एक्शन लिया है। टीम ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई निवेशकों से कथित तौर पर 35.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के गंभीर मामले में की गई है।
एमपी नगर और चूना भट्टी में सर्च ऑपरेशन
EOW की टीमों ने एमपी नगर स्थित दिलीप गुप्ता के ऑफिस और चूना भट्टी क्षेत्र में स्थित उनके आवास पर सुबह से ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। करीब एक महीने पहले EOW ने दिलीप गुप्ता और उनकी दो कंपनियों, मेसर्स डीजी माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड तथा मेसर्स श्री मां सीमेंटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
ऊंचा रिटर्न देने के नाम पर की धोखाधड़ी
शिकायत के मुताबिक, आरोपी कारोबारी दिलीप गुप्ता ने निवेशकों को ऊंचा रिटर्न देने का झांसा देकर फर्जी तरीके से 35.37 करोड़ रुपये की बड़ी राशि जमा करवाई। आरोप है कि बाद में उन्होंने न तो निवेशकों का पैसा लौटाया और न ही कोई वादा किया गया रिटर्न दिया।
महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जब्त
EOW की टीम ने छापेमार कार्रवाई के दौरान दोनों ठिकानों से धोखाधड़ी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप, पेन ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं।
EOW अधिकारियों का कहना है कि जब्त सामग्री की जांच की जा रही है और आरोपी कारोबारी से पूछताछ एवं आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button