मरणोपरांत अनिल काले ने किया देहदान
मेडिकल छात्रों के परीक्षण और मूल्यांकन के लिए देहदान

जबलपुर,यशभारत । बुधवार की सुबह जब अचानक ह्रदयाघात से पति अनिल काले ने साथ छोड़ा तो पत्नी ने सभी के सामने जिद पकड़ी की अंतिम संस्कार नहीं सिर्फ देहदान किया जायेगा। देहदान में डाक्टर जितेंद्र जामदार और मेडिकल कॉलेज जबलपुर के एनाटामी विभाग के डा नटवर सिंह ने विध्येश भापकर का सहयोग किया।

जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में लिपिक , वृंदावन कालोनी गंगा मैया इंद्रा नगर रांझी निवासी 55 वर्षीय अनिल काले का ह्रदयघात हो जाने से निधन हो गया। उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप मेडिकल छात्रों के परीक्षण और मूल्यांकन के लिए देहदान मेडिकल कॉलेज जबलपुर में किया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ही अनिल काले की देह मेडिकल कॉलेज के छात्रों को सौंपी ।
इस अवसर पर पत्नी नीना काले, बड़े भाई श्रीकांत काले, पार्षद प्रतिभा भापकर, पुरुषोत्तम माने, सुनील कुमार, अनिल शिंदे, नितिन माने सहित जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टाफ और संबंधी जन उपस्थित रहे।







