
जबलपुर, यशभारत। मुख्य रेलवे स्टेशन खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले एक वेंडर से लूट करने वाले दो आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से लूट गए 7200 बरामद किए गए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के मुताबिक ओमवीर सिंह नामक एक वेंडर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 नवंबर की रात्रि में दो बदमाशों ने डरा धमकाकर 7200 छीन लिये गया है सूचना पर शिकायत दर्ज की गई और दो आरोपी गौरव और गुल्लू कोष्टा एवं नितेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी भानतलैया के रहने वाले हैं जिनके पास से लूट की रकम रिकवर की गई है आरोपियों के पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध है। जिनसे पूछताछ की जा रही हैं।







