भोपालमध्य प्रदेश

बिहार में ‘महाविजय’ का जश्न: एमपी में बीजेपी ने मनाया रिकॉर्ड जीत का उत्सव, कांग्रेस नेतृत्व पर प्रहार

बिहार में ‘महाविजय’ का जश्न: एमपी में बीजेपी ने मनाया रिकॉर्ड जीत का उत्सव, कांग्रेस नेतृत्व पर प्रहार
भोपाल, यशभारत। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड तोड़ जीत का जश्न मध्य प्रदेश में भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेशभर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और कार्यकर्ता आतिशबाजी कर रहे हैं और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 11 14 at 17.29.53
सीएम मोहन यादव ने इंदौर में मनाया जश्न
इस शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं इंदौर में बीजेपी कार्यालय पहुंचे। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।

WhatsApp Image 2025 11 14 at 17.37.26

शिवराज सिंह चौहान ने बताया ‘महाविजय’
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस जीत को बिहार में सुशासन और विकास की महाविजय बताया। उन्होंने कहा, “यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बिहार की जनता की श्रद्धा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अटूट विश्वास का प्रकटीकरण है।”

WhatsApp Image 2025 11 14 at 17.39.11
कांग्रेस नेतृत्व पर फूटा ठीकरा
भोपाल में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भी धूम मची रही। इस मौके पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बिहार में एनडीए और खासतौर पर बीजेपी की सीटों में हुए जबरदस्त इजाफे पर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। खंडेलवाल ने कांग्रेस की शर्मनाक हार का ठीकरा सीधे पार्टी के नेतृत्व पर फोड़ा और उसमें बदलाव की सख्त जरूरत बताई। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व में विपक्ष को लगातार बड़ी हारों का सामना करना पड़ रहा है। देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस को अपना नेतृत्व बदलने पर विचार करना चाहिए।” खंडेलवाल ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया और पीएम नरेंद्र मोदी एवं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को मध्यप्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button