समाजसेवी श्रीमती किरण देवी मिश्रा का निधन

जबलपुर,यश भारत. वसुंधरा आनंद कॉलोनी की सम्मानित एवं संस्कारित समाजसेवी श्रीमती किरण देवी मिश्रा, पत्नी स्वर्गीय कैप्टन डी.के. मिश्रा, का 78 वर्ष की आयु में 13 नवंबर को शांतिपूर्वक गोलोक गमन हो गया, जिससे परिवार, रिश्तेदारों और परिचितजनों में गहरा शोक व्याप्त है। स्वभाव से सौम्य, धर्मपरायण और सेवा भावना से पूर्ण श्रीमती मिश्रा ने अपना संपूर्ण जीवन परिवार, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के संरक्षण में समर्पित किया। उनकी अंतिम यात्रा 14 नवंबर प्रातः 10:00 बजे निज निवास स्टेम फील्ड स्कूल, दुर्गा मंदिर के पास, वसुंधरा आनंद कॉलोनी से रानीताल मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। शोकाकुल परिवार में पुत्र सुनील मिश्रा, संजीव मिश्रा, बेटी–दामाद श्री राजीव–सुनीता दुबे सहित समस्त परिजन शामिल हैं। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करे।







