पथरियाlमप्र सिविल जज, जूनियर डिवीजन (Entry Level) 2022 का नतीजा घोषित हो गया।इस पद के लिए 191 पद थे। इनमें 41 जनरल कैटेगरी, 5 ओबीसी में 1 एससी में सिलेक्ट हुए हैं।दिल में जुनून हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है बशर्ते मेहनत भरपूर होनी चाहिए इस लोकोक्ति को नगर के एक युवा ने सिविल जज बनकर सच साबित कर दिया है।नगर के प्रतिष्ठित सोनी परिवार के सदस्य शुभांशु सोनी पिता संजय सोनी भाऊ साहब पूर्व पार्षद ने नगर को गौरवान्वित कर दिया।
सिविल जज के परिणाम घोषित हुए जिसमें शुभांशु ने लिखित और मौखिक साक्षात्कार में 450 में से 259 अंक प्राप्त कर जबलपुर उच्च न्यायालय में सिविल जज बनकर दिखा दिया।इस उपलब्धि का श्रेय शुभांशु ने माता पिता,गुरुजनों को दिया।इस अवसर पर नगर में खुशी छाई हुई है बधाई प्रेषित करने वालों में पंडित राजेंद्र गुरु, भरत श्रीवास्तव,नरेश राठौर,अनिल तिवारी,कुलदीप पटेल,अन्नू सोनी,मिक्की सोनी,रवि चौरसिया,दिनेश रजक सहित सरस्वती शिशु मंदिर परिवार ने हर्ष जता प्रसन्नता व्यक्त की।