मध्य प्रदेशराज्य

टक्कर के बाद बैक कर रौंदा: रिंग रोड पर खौफनाक मंजर,युवक की मौत ,कार चालक फरार

रीवा |रीवा में रतहरा रिंग रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक प्रखर शुक्ला की मौत हो गई। घटना समान थाना क्षेत्र की है। प्रखर के साथ बाइक पर सवार उसका दोस्त उपांशु घायल हुआ है। हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार चालक ने पहले पीछे से बाइक में टक्कर मारी और फिर कार को बैक कर दो बार बाइक सवारों के ऊपर चढ़ाया।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2 बजे प्रखर शुक्ला अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से शहर से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रतहरा रिंग रोड पर पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए।

परिजनों का आरोप है कि इसके बाद कार चालक ने वाहन को पीछे किया और दोबारा बाइक सवारों के ऊपर चढ़ा दिया। इस दौरान प्रखर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसका दोस्त उपांशु भी घायल हुआ है।

घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, कार की पहचान पड़रा निवासी शिवम मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रखर के परिजनों का आरोप है कि यह सामान्य सड़क हादसा नहीं, बल्कि उसकी जानबूझकर हत्या की गई है। उनका कहना है कि कार को पीछे करके दो बार युवक के ऊपर चढ़ाया गया। परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की मांग की है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मामला सुनियोजित हत्या का है या सड़क दुर्घटना। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, कार की स्थिति, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि रतहरा रिंग रोड पर रात करीब 2 बजे बाइक और कार की टक्कर की सूचना मिली थी। हादसे में बाइक सवार प्रखर शुक्ला की मौत हुई है, जबकि उपांशु घायल है। कार को मौके से बरामद कर लिया गया है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button