जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर दिया था वारदात को अंजाम.दो गिरफ्तार

सनसनीखेज अंधी हत्याकांड का  खुलासा

पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर दिया था वारदात को अंजाम.दो गिरफ्तार

सनसनीखेज अंधी हत्याकांड का  खुलासा

जबलपुर यशभारत। जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिटौनी ग्राम में हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया।
इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि सीताराम कोल पिता स्व. धुरई कोल उम्र 65 साल निवासी ग्राम भिटौनी थाना सिहोरा के द्वारा अपनी लडके कैलाष कोल पिता सीताराम कोल उम्र 40 साल निवासी भिटौनी की मृत्यु की सूचना पर  प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान वैज्ञानिक अधिकारी कंट्रोल रूम जबलपुर, फिंगर प्रिंट एवं डॉग स्‍क्‍वार्ड द्वारा घटना स्थल निरीक्षण एवं अन्य साक्ष्य संकलित किये गये। मृतक कैलाश कोल का पोस्टमार्टम शासकीय अस्पताल सिहोरा से कराया गया। प्रारंभिक जांच में मृतक कैलाश कोल की सिर में चोट लगने से हत्या होना पाया गया।घटना के उपरांत पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय  द्वारा अज्ञात आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया

जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा तथा प्रभारी एस.डी.ओ.पी. सिहोरा आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन मे थाना सिहोरा निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम के द्वारा घटनास्थल पर पाये गये परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं ग्रामवासियो से पूछतांछ के आधार पर लगातार संदेहियों से पूछतांछ की गई तथा सायबर सेल से तकनीकी साक्ष्य संकलित किये गये। संदेह के आधार पर गांव के सुनील कोल एवं शनि कोल से पूछतांछ के दौरान पुलिस को गुमराह करते हुये जानकारी दिये

1762855598 WhatsApp Image 2025 11 11 at 3.33.28 PM

 

 

जिनको थाना तलब कर सघनता से पूछतांछ की गई जिनके द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुये बताये कि आरोपी सुनील कोल का मृतक कैलाश कोल से पुराने पैसो के लेन-देन को लेकर वाद-विवाद हुआ था जिस दौरान मृतक कैलाश ने आरोपी सुनील के साथ घर पर मारपीट किया था जिससे उसकी गांव में बेईज्जती हुई थी। मृतक झगडेलू प्रवृत्ति का व्यक्ति था जिसका गांव में आये दिन विवाद होते रहता था। इस घटना के बाद से आरोपी सुनील कोल मृतक कैलाश कोल को मारने के लिये मौके की तलाश में था। 31 नवंबर को ग्राम भिटौनी की चंडी (मेला) था तब रात्रि करीब 09ः00 बजे आरोपी सुनील कोल ने मृतक कैलाश कोल को चंडी मेला तरफ अकेले जाते देखा जिसके बाद अपने अन्य साथी शनि कोल को उसके घर से बुलाकर लाया और अपने घर की बाडी से बांस की लाठी निकालकर दोनो चंडी मेला तरफ मृतक की तलाश में रात्रि करीबन 11ः00 बजे गये तभी जेठू गडारी के खेत पर मृतक कैलाश कोल अकेला आते दिखा जिसको घेरकर आरोपी सुनील कोल और शनि कोल ने लाठी से मृतक कैलाश कोल के सिर में बार-बार जान से मारने की नियत से वार किये जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद लाठी को दोनो आरोपियो द्वारा घटनास्थल के कुछ दूरी पर फेंककर भाग गये। जांच के दौरान आरोपीयों से  घटनावक्त पहने हुये कपडे जप्त किये गये जिसमें दोनो आरोपियों के कपडो में खून के धब्बे पाये गये इसके अलावा आरोपीगणों के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त बांस की लाठियां जप्त की गई जिसमें भी खून के धब्बे पाये गये जिनको परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। पूछतांछ के बाद आरोपी सुनील कोल एवं शनि कोल को 11 नवंबर को गिरफ्तार कर माननीय जे.एम.एफ.सी.  सिहोरा की न्यायालय में न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु पेश किया जा रहा है।
इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका
सनसनीखेज घटना का खुलासा करने में उप निरीक्षक विनोद बागरी, एल.एल. रजक, गणेश्‍वर सिंह मुन्ना गोटिया, वरिष्ठ आरक्षक नीरज चौरसिया, आरक्षक देवराज पटैल, सोमदीप पटैल, प्राईवेट चालक पिंकू विष्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button