जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यश घनघोरिया की प्रचंड जीत पर विवेक तन्खा ने जताई खुशी, बोले जबलपुर ने फिर दिखाई पहचान

यश घनघोरिया की प्रचंड जीत पर विवेक तन्खा ने जताई खुशी, बोले जबलपुर ने फिर दिखाई पहचान

जबलपुर, एमपी यूथ कांग्रेस चुनाव में यश घनघोरिया ने 3.5 लाख मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत पर विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए खुशी व्यक्त की और जबलपुर की राजनीतिक परंपरा और नेतृत्व क्षमता की सराहना की।

विवेक तन्खा ने लिखा कि स्वतंत्रता संग्राम में इलाहाबाद जैसी केंद्र भूमिका निभाने वाला जबलपुर आज भी राजनीतिक नेतृत्व में अपनी पहचान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि Indian Youth Congress चुनाव के माध्यम से शहर ने फिर अपना मजबूत राजनीतिक प्रभाव प्रदर्शित किया है।

युवा मतदाताओं और संगठन की सक्रियता इस बड़ी जीत का मुख्य आधार बताई जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यश घनघोरिया की यह जीत भविष्य में प्रदेश की राजनीति में उनकी भूमिका को और मजबूती देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button