मध्य प्रदेशराज्य

करोड़ों की संपत्ति त्यागकर  लेंगे संन्यास : पति-पत्नी के साथ डॉक्टर बेटी और सीए स्टूडेंट बेटा भी त्यागेंगे सांसारिक जीवन

Table of Contents

गोटेगांव – नरसिंहपुर lआधुनिक युग में जहां भौतिक सुख-सुविधाएं जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी हैं, वहीं नरसिंहपुर का एक परिवार सबकुछ छोड़कर आत्मसाधना की राह पर निकलने जा रहा है. अनामिका ओसवाल कांकरिया, उनके पति दिनेश कांकरिया, डॉक्टर बेटी हर्षिता और चार्टर्ड अकाउंटेंट में अध्ययनरत बेटे विधान यह चारों सदस्य आगामी 9 नवंबर को आचार्य जिन पीयूष सागर के सान्निध्य में जैन दीक्षा ग्रहण करेंगेi 5 करोड़ की संपत्ति का त्याग, आत्मज्ञान की राह पर अग्रसर परिवार नरसिंहपुर शहर के प्रतिष्ठित ओसवाल बच्छावत परिवार की बेटी अनामिका ओसवाल, जो विवाह के बाद महाराष्ट्र के धूलिया में निवासरत थीं, अब अपने पूरे परिवार के साथ सांसारिक मोह-माया का त्याग कर रही हैं. परिवार के पास लगभग 5 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है, जिसे त्यागकर वे अब आत्मसाधना और अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर होंगेi परिवार में पहले भी हुआ त्याग का उदाहरण

गौरतलब है कि अनामिका की एक अन्य बेटी वर्ष 2022 में दीक्षा लेकर अब साध्वी शाश्वत निधि के रूप में तप और साधना में लीन हैं. इस बार पूरे परिवार का संन्यास लेना समाज में चर्चा और प्रेरणा का विषय बन गया हैi भव्य शोभायात्रा और अभिनंदन समारोह 9 नवंबर को

सकल जैन श्वेतांबर संघ के तत्वावधान में 9 नवंबर को इस दीक्षार्थी परिवार के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन श्री मुनिसुब्रत स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर, गुदरी बाजार में सुबह 10:30 बजे से होगाi इससे पूर्व दीक्षार्थी परिवार का बरघोड़ा शोभा यात्रा मेन रोड से होते हुए बाहरी रोड तक निकलेगा. समारोह में मुनि विनम्र सागर, पुण्यवर्धन, गुणवर्धन महाराज सहित अनेक संत उपस्थित रहेंगे.

एडवोकेट अखिलेश ओसवाल ने बताया कि यह दीक्षा परिवार और समाज दोनों के लिए आध्यात्मिक इतिहास रचने वाला अवसर है. उन्होंने कहा, “इस युग में जब मोह-माया से विरक्त होना कठिन है, कांकरिया परिवार का यह निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा. I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button