मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : 4 की मौत…चलते ट्राला में पीछे से घुसी बाइक, जबलपुर की ओर जा रहा था ट्रक, घटना के बाद ड्राइवर फरार

Table of Contents

डिंडौरीl मध्य प्रदेश के डिंडोरी में भीषण सड़क हादसे के चलते चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई l इसके बाद क्षेत्र में अपराध अफ्रीका माहौल है तो वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है l तो वही इस घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है l

बताया जा रहा है कि डिंडौरी में एक बाइक आगे चल रहे ट्राला में घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 3 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 14 साल की एक नाबालिग की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है l

 

भयानक एक्सीडेंट के मृतकों की हुई पहचान

आज थाना शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर मार्ग पर ग्राम कोहानी देवरी से आगे बम बम नाला के पास एक मोटरसाइकिल और ट्रेलर वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक पुरुष एवं दो महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बालिका को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुरा भेजा गया, जहाँ डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों के विवरण इस प्रकार हैं –

1. नान सिंह पिता बलदेव सिंह परस्ते, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम धनौली, चौकी बिछिया, थाना शहपुरा।

2. सरोज पति नान सिंह परस्ते, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम धनौली, चौकी बिछिया, थाना शहपुरा।

3. चंपा बाई पिता जेठू सिंह वरकड़े, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम शाहदरा, थाना कुंडम, जिला जबलपुर।

4. प्रिया परस्ते पिता अनूप परस्ते उम्र लगभग 12 वर्ष।

घटना में सम्मिलित ट्रेलर वाहन क्रमांक MP 04 GB 2944 को पुलिस द्वारा थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

वाहन चालक घटना के पश्चात मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

थाना शहपुरा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जाँच प्रारंभ की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button