यशभारत ब्रेकिंग न्यूज़ : मल्टीमोड हेंड ग्रेनेड निर्माण में कर्मचारी जख्मी
आयुध निर्माणी खमरिया की घटना, निजी अस्पताल रवाना

जबलपुर यश भारत। आयुध निर्माणी खमरिया में सुबह काम के दौरान फिलिंग -9 में हेंड ग्रेनेड निर्माण के दौरान हुए विस्फोट से एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल को तत्काल ओएफके अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद महाकोशल अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में मिली जानकारी के अनुसार प्रथमेश ठाकुर नामक कर्मचारी फिलिंग -9 में मोल्टी मोड हेंड ग्रेनेड निर्माण कार्य कर रहा था कि तभी अचानक काम के दौरान फ्यूज लगाते समय विस्फोट हो गया। विस्फोट होते ही आसपास के सहकर्मी मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में कर्मचारी को तत्काल ओएफके अस्पताल लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और उसे निजी अस्पताल रवाना किया।

इस संबंध में ओएफके पीआरओ से संपर्क करने का प्रयास किया। किन्तु वे देर से फोन उठा पाये। उन्होंने बताया कि घायल की छोटी उंगली घटना में झुलस गई है। महाकोशल अस्पताल में डाक्टरों की टीम उपचार में जुटी है। घायल का आईसीयू में सतत निगरानी में इलाज किया जा रहा है। पीआरओ अविनाश शंकर ने बताया कि घटना की जांच के लिए बोर्ड आफ इंक्वायरी गठित कर दी गई है।






