भोपाल: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

भोपाल: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला
भोपाल, यशभारत। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पुरानी दुश्मनी एक बार फिर खतरनाक रूप ले गई। शिव नगर फेस 3 निवासी नरेश चौरसिया नामक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते ईशू और गोलू नामक दो व्यक्तियों ने देर रात चाकू से हमला कर दिया, जिसमें नरेश घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नरेश चौरसिया का लंबे समय से आरोपी ईशू और गोलू से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी दुश्मनी को लेकर बीती देर रात विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अचानक नरेश पर धारदार छुरी से हमला कर दिया। हमले में नरेश को चोटें आईं और वे घायल हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। रविवार को पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों ईशू और गोलू के खिलाफ मारपीट सहित चाकूबाजी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।







