ABVP की मांग पर भोपाल कॉलेज में ‘हेलोवीन सेलिब्रेशन’ निरस्त

ABVP की मांग पर भोपाल कॉलेज में ‘हेलोवीन सेलिब्रेशन’ निरस्त
भोपाल, यशभारत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कड़े विरोध के बाद, राजधानी के बीएसएसएस कॉलेज प्रशासन ने परिसर में आयोजित होने वाले ‘हेलोवीन सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। ABVP ने इस पाश्चात्य प्रेरित आयोजन को ‘असंस्कारी’ और ‘भारतीय संस्कृति के विपरीत’ बताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी।
पाश्चात्य संस्कृति की ‘अंधी नकल’ पर आपत्ति
ABVP, कॉलेज प्रशासन के सामने यह तर्क रखा कि विद्यार्थियों का भूत-प्रेत और राक्षसों के वेश में सजकर नृत्य एवं अन्य गतिविधियाँ करना भारतीय सभ्यता और नैतिक मूल्यों का उल्लंघन है।
ABVP का आरोप है कि:
यह आयोजन शैक्षणिक वातावरण को दूषित करता है।
यह युवाओं में पाश्चात्य संस्कृति की अंधी नकल को बढ़ावा देता है।
”हेलोवीन” जैसे कार्यक्रम सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के विरुद्ध हैं।
प्रशासन ने लिया तत्काल एक्शन
परिषद की मांगों को गंभीरता से लेते हुए, कॉलेज प्रशासन ने न केवल चल रहे कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया, बल्कि भविष्य में परिसर में “हेलोवीन” अथवा किसी भी पाश्चात्य संस्कृति से प्रेरित कार्यक्रम को अनुमति न देने का आश्वासन भी दिया है।
भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहन की मांग
ABVP ने कॉलेज प्रशासन से यह भी मांग की है कि ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहन दिया जाए जो विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हों।
.jpeg)







