जबलपुरमध्य प्रदेश

रन फॉर यूनिटी: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता के लिए दाैड़े लोग

 5 हजार से अधिक युवाओं ने रन फॉर यूनिटी में लिया हिस्सा

जबलपुर,यशभारत। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रदेश में विभिन्न विभागों, संस्थाओं सहित भाजपा की ओर से जगह-जगह रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा रन फॉर यूनिटी (दौड़ ) का आयोजन शुक्रवार को प्रातः 7 बजे राइट टाउन स्टेडियम से किया गया। भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य देश में एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देना रहा। दौड़ के दौरान विद्यार्थियों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे लगाकर लोगों को एकता के महत्व से अवगत कराया।

1761892687 WhatsApp%20Image%202025 10 31%20at%2011.08.37

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के अवसर पर युवाओं को सम्बोधित करते हुये भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के कारण आज भारत एक है, देश की स्वतंत्रता के बाद यदि सरदार बल्लभ भाई पटेल जैसे व्यक्ति नहीं होते तो हमारा देश का जिस तरह बंटवारा किया गया था उसी तरह देश के अंदर भी छोटे छोटे टुकड़ो में देश बंट जाता। सरदार पटेल ने देश की अखंडता और एकता के लिए कार्य करते हुये देश की 600 से अधिक रियासतों को एक करने का कार्य प्रारम्भ किया और देश की एकता को बनाये रखा, आज हम जिस भारत का भौगोलिक नक्शा देखते है भारत के निर्माता सरदार बल्लभ भाई पटेल ने है,  उन्होंने सभी राजवाड़ो और रियासतों से एक एक कर चर्चा की और उनके विलय पत्र भी हस्ताक्षर कराये।

रन फॉर यूनिटी दौड़ राइट टाउन स्टेडियम के  होटल सत्य अशोका गेट से प्रारम्भ हुई जो तीन पत्ती, मढ़ाताल गुरुद्वारा, यातायात थाने के सामने से जमुना प्रसाद अग्रवाल चौक होते हुये पुनः राइट टाउन स्टेडियम में समाप्त हुई. समापन अवसर पर दौड़ में सम्मलित सभी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र दिए गए। इस एकता दौड़ में शहर के 5 हजार से अधिक बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया. इसके पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकी ने सभी को देश के अखंडता और एकता का संकल्प दिलाया।

1761892713 WhatsApp%20Image%202025 10 31%20at%2011.12.06

रन फॉर यूनिटी में भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राज्य सभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकी, भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, अजय विश्नोई, नीरज सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, राममूर्ति मिश्रा, संदीप जैन, पंकज दुबे, रजनीश यादव,शरद अग्रवाल, रोहित जैन, अभय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, अंजू भार्गव, सोनू बचवानी, प्रनीत वर्मा, कुंडल राव, कमलेश अग्रवाल, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा, रूपा राव, ईशान नायक, रोहित जैन, संतोष यादव, योगेश लोखंडे, पुष्पराज सेंगर, पुष्पराज पांडे, प्रशांत दुबे गुल्लन, नरेश पटेल, दिलीप पटेल, शैलेन्द्र विश्वकर्मा के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता एवं युवा साथी शामिल हुये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button