भोपालमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने किया भानपुर केकड़िया शिविर का निरीक्षण; ‘धरती आबा’ अभियान से हर पात्र को मिलेगा योजनाओं का लाभ

कलेक्टर ने किया भानपुर केकड़िया शिविर का निरीक्षण; ‘धरती आबा’ अभियान से हर पात्र को मिलेगा योजनाओं का लाभ
​17 विभागों की 25 योजनाएं लागू, कलेक्टर ने किया आम के पौधे का रोपण
​भोपाल,यशभारत। ​कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आज भोपाल जिले के आदिवासी बहुल ग्राम भानपुर केकड़िया में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
​कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के लाभ को सुलभ तरीके से उपलब्ध कराने के लिए निरंतर शिविरों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा, “सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।”

1761811820 WhatsApp Image 2025 10 30 at 13.29.25

​’एक बगिया मां के नाम’ योजना से उत्थान
​निरीक्षण के बाद, कलेक्टर ने साईं बाबा समूह की हितग्राही मंजू बाई पति सूरज सिंह की “एक बगिया मां के नाम” योजना में सहभागिता करते हुए आम के पौधे का रोपण किया। यह योजना आदिवासी हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हितग्राही मंजू बाई को इस योजना के लिए ₹2.79 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि की सहायता से वह अपने खेत में 100 आम के पौधे रोपित करेंगी।
​भोपाल जिले का एकमात्र चयनित ग्राम
​ग्राम भानपुर केकड़िया इस अभियान के लिए भोपाल जिले का एकमात्र चयनित ग्राम है। यहां 17 विभागों की 25 अधोसंरचना एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाना है। अभियान के लिए आवश्यक मापदंडों (500 से अधिक जनसंख्या और 50 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति) को यह ग्राम पूरा करता है। भानपुर केकड़िया की कुल 2120 जनसंख्या में से 1119 जनसंख्या जनजाति वर्ग की है।​कलेक्टर ने जनजातीय वर्ग के उत्कर्ष के लिए चलाए जा रहे इस अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और सभी अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button