जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सामाजिक सरोकारों को संघ देगा महत्व

शताब्दी वर्ष पर घर-घर पहुंचेगा आरएसएस, पूरे देश में होंगे हिन्दू सम्मेलन

सामाजिक सरोकारों को संघ देगा महत्व
शताब्दी वर्ष पर घर-घर पहुंचेगा आरएसएस, पूरे देश में होंगे हिन्दू सम्मेलन

जबलपुर,यश भारत। गुरुबार से शुरू हो रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्मेलन में संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर हैं। इस दौरान सबसे प्रमुख  कार्यक्रम गृह संपर्क अभियान का रहेगा, जिसके अंतर्गत स्वयंसेवक विभिन्न विषयों को लेकर घर-घर संपर्क करेंगे। इस अभियान में वे विशिष्ट लोग भी शामिल किए जाएंगे जो संघ की विचारधारा से सीधे रूप से जुड़े नहीं हैं, किंतु सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। संघ का उद्देश्य ऐसे लोगों से जुड़कर समाज में व्यापक समरसता स्थापित करना है।
यह जानकारी संघ प्रचारक सुनींल जी आम्बेकर ने पत्रकार वार्ता में दी।

देशभर में होंगे हिंदू सम्मेलन

पत्रकार वार्ता के दौरान बताया गया कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में सभी धर्मों और समाजों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। संघ का मानना है कि भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू संस्कृति के मूल भाव से जुड़े हैं, इसलिए उन्हें एक सूत्र में संगठित करने का प्रयास किया जाएगा। देशभर में लगभग 1 लाख हिंदू सम्मेलन आयोजित करने की योजना है।

गुरु तेग बहादुर और बिरसा मुंडा पर जारी होंगे वक्तव्य

संघ प्रचारक ने आगे बताया कि इस वर्ष गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान का 350वां वर्ष और भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान का 150वां वर्ष है। इन अवसरों पर अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक में विशेष वक्तव्य जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही, वर्षभर देशभर में इन महान विभूतियों की स्मृति में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button