जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर पहुंचे, परासी के लिए रवाना,कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, शाम को लेंगे समीक्षा बैठक

शाम को लेंगे समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर पहुंचे, परासी के लिए रवाना,कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, शाम को लेंगे समीक्षा बैठक

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सिविल लाइन स्थित महाकौशल कॉलेज पहुंचा, जहां वे आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

1761478151 Untitled 4 copy

इस दौरान संभागायुक्त धनंजय सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इससे पहले अनूपपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां से वे दोपहर करीब 3:45 बजे जबलपुर लौटे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री महाकौशल महाविद्यालय में आयोजित समारोह में नव निर्मित शैक्षणिक भवन का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी करेंगे। इसके बाद वे होटल विजन महल में आयोजित रोटरी इंटरनेशनल के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

शाम को मुख्यमंत्री होटल कल्चुरी में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लेंगे और उसके बाद कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संभागीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में संभागायुक्त, आईजी, डीआईजी सहित जिले के सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button