भोपाल

भोपालः पुलिस उपायुक्त जोन-1 ने की अपराध समीक्षा बैठक, आदतन अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

भोपालः पुलिस उपायुक्त जोन-1 ने की अपराध समीक्षा बैठक, आदतन अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

​भोपाल, यशभारत।  भोपाल पुलिस उपायुक्त जोन-1  आशुतोष गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक जोन-1 क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त टीटीनगर, जहांगीराबाद, हबीबगंज एवं समस्त थाना प्रभारियों की उपस्थिति में आयोजित की गई।
​बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराधों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना और कानून व्यवस्था को मजबूत करना था।
​बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:
​लंबित मामलों का निराकरण: पुलिस उपायुक्त ने लंबित अपराधों, मर्ग और चालानों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
​वारंटों की तामीली: लंबित वारंटों की प्रभावी ढंग से तामीली सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
​आदतन अपराधियों पर सख्ती: क्षेत्र के आदतन अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
​नियमित पेट्रोलिंग: सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रतिदिन शाम को क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग (गश्त) करें। इसका उद्देश्य अपराध व अपराधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाना और जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाना है।
​ गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को तत्परता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आदेश दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button