भोपाल

भोपाल में एक व्यक्ति ने सल्फास खाकर की आत्महत्या

भोपाल में एक व्यक्ति ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
भोपाल, यशभारत। राजधानी के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बैरागढ़ निवासी रामगोपाल (उम्र 48 वर्ष) ने बुधवार को सल्फास की गोलियां खा ली थीं। जैसे ही परिजनों को इस बात का पता चला, वे तुरंत उन्हें चिरायु अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद रामगोपाल को मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रामगोपाल ने इतना घातक कदम क्यों उठाया। पुलिस को सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button