दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर मार्ग पर बांसा तारखेड़ा के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वाहन में कुल पाँच लोग सवार थे।
इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय दमोह पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सागर की ओर से आ रही थी, तभी बांसा तारखेड़ा के समीप वाहन असंतुलित होकर पलट गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Back to top button