सतना lफेसबुक सोशल मीडिया रील प्लेटफार्म में मिस्टर फैक्टिशियन नाम की आईडी से एक फर्जी मैसेज चला, जिसमें उल्लेख किया गया कि कैदियों से अब जेल भी सुरक्षित नहीं है, मध्य प्रदेश की सतना जेल में हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां बंद कैदियों ने जेल के सरकारी बैंक खाते से साइबर ठगी कर 52 लाख उड़ा दिए। इस रकम से एक कैदी ने 25 लाख मे बहन की शादी कराई, 3.75 लाख की बुलेट खरीदी और बाकी रकम जमानत व जेल खर्चो में उड़ाई। जैसे ही यह मामला केन्द्रीय जेल प्रशासन के संज्ञान में आया तो प्रशासन के होश पाख्ता हो गए। लेकिन जब पूरी से पड़ताल की गई तो पता लगा कि सतना जेल में इस तरह को कोई मामला नहीं हुआ है।
लिहाजा जेल अधीक्षक लीना कोष्टा ने मामले को संजीदगी से लेते हुए एसपी को लिखित शिकायत पत्र भेजते हुए जांच करने का आग्रह किया है।