जबलपुरमध्य प्रदेश

दीपावली पर वायु प्रदूषण बढ़ने का अंदेशा

फिलहाल मध्यम स्तर पर है एआईक्यू

जबलपुर यश भारत। जबलपुर वासियों को भले ही अभी वायु प्रदूषण के के मामले में राहत हो लेकिन आने वाले दिनों में खासकर दिवाली के बाद वायु प्रदूषण की समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। अभी तक जो आकडे सामने आ रहे हैं उसमें अभी जबलपुर मध्यम श्रेणी मैं है। जबलपुर का एआईक्यू 130 से 140 के बीच में है जिस मध्यम माना जाता है। इसके बाद उज्जैन के 110 से 120 के बीच ग्वालियर 175 से 190 इंदौर 140 से 150 के बीच में है तो राजधानी भोपाल सबसे ज्यादा खराब श्रेणी में 170 से 180 के बीच है। हालांकि इंदौर की स्थिति को भी बहुत अधिक अच्छा इसलिए नहीं कहा जा सकता क्योंकि वह अभी मध्यम खराब श्रेणी मै है। यह तो हो गई वायु प्रदूषण की बात।

मौसम अपडेट _ इधर दूसरी तरफ यदि मौसम के मिजाज के संबंध में बात की जाए तो आज 19 अक्टूबर को सुबह न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम था वही आज सुबह आद्रता 75 प्रतिशत आंकी गई। इसके पूर्व 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 17 अक्टूबर को अधिकतम 32.02 और न्यूनतम 19.3 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्तमान मै ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और दिन में तो ठीक है लेकिन शाम ढलने के बाद ठंडक और भी बढ़ जाती है आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button