भोपाल

थाना कमला नगर पुलिस ने पकड़े दो शातिर व एक नाबालिग वाहन चोर, चार लाख से अधिक का मशरूका बरामद

थाना कमला नगर पुलिस ने पकड़े दो शातिर व एक नाबालिग वाहन चोर, चार लाख से अधिक का मशरूका बरामद
यश भारत भोपाल।
वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में थाना कमला नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार लाख से अधिक मूल्य के चोरी के वाहन और मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, भोपाल में बढ़ती वाहन चोरी और सम्पत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम को इलाके में गश्त के दौरान नया बसेरा क्षेत्र में तीन संदिग्ध युवक घूमते मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गोलू उर्फ मिथलेश पर्वत, प्रियांश आसोले और एक नाबालिग बताया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने नया बसेरा क्षेत्र से अलग-अलग समय पर तीन वाहन चोरी किए थे। एक सफेद रंग की एक्टिवा, एक महरून रंग की एक्टिवा और एक हीरो होंडामोटरसाइकिल। इसके अलावा, उन्होंने कोलार और अरेरा हिल्स थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से कुल चार वाहन और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग चार लाख आंकी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button