जबलपुरमध्य प्रदेश

पोर्टल बंद होने से सैकड़ो किसान धान का पंजीयन करने से वंचित

किसानो ने धान कलेक्ट्रेट में रखकर प्रदर्शन की दी चेतावनी

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर सहित पूरे मध्य प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान, ज्वार और बाजरा बेचने हेतु किसानों का पंजीयन समाप्त हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2025 थी। जो किसान अंतिम तिथि तक पंजीयन नहीं करा पाए हैं, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिन किसानों ने पंजीयन नहीं कराया है, वे इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी धान नहीं बेच पाएंगे। इस समस्या कोई लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानो ने कलेक्टर से मुलाक़ात की।

किसानो ने आरोप लगाया कि सिर्फ 4 घंटो के लिए पोर्टल खुला था जिसके कारण सैकड़ो किसान पंजीयन करने से वंचित रह गए। किसानो ने शासन से जल्द पोर्टल शुरू करने कि मांग की। किसानो का कहना है कि मांग पूरी ना होने पर किसान अपनी धान कलेक्ट्रेट में रखकर प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button