भोपालमध्य प्रदेश

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस सख्त

आधा दर्जन  थानों में दर्ज हुए मामले

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस सख्त

आधा दर्जन  थानों में दर्ज हुए मामले

भोपाल, यशभारत। राजधानी  में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे लोगों पर कार्रवाई की है। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  आधा दर्जन से ज्यादा  थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई है, उनमें रातीबड़ थाना, बैरागढ़ थाना, खजूरी सड़क थाना शामिल हैं। इसके अलावा, पिपलानी थाने में अकेले तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button