मध्य प्रदेशराज्य

अस्पताल में 2 घंटे तड़पता रहा मासूम, एडमिट नहीं किया, गुस्साए परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत : अस्पताल अधीक्षक ने कहा – लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Table of Contents

रीवा। विंध्य के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल में 13 साल का मासूम इलाज के लिए तड़पता रहा। ऐसा आरोप परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन शिकायत में दर्ज कराई है। अस्पताल स्टाफ 2 घंटे उसे एडमिट करने के बजाय यहां-वहां करते रहे। परिजन जब काफी परेशान हो गए तब मासूम को बॉटल लगाई गई। उस बॉटल को महिला ऊपर करके खड़ी रही। 

उक्त मामला रीवा के संजय गांधी अस्पताल में बताया गया है। हालांकि अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर राहुल मिश्रा ने पूरे मामले में कड़ी नाराजगी जताई है और जांच करने के लिए टीम का गठन करने की बात कहीं है। रामनरेश ने बताया कि बच्चे के ऊपर बिजली गिरी है। बहुत मिन्नतें करने पर बच्चे को एक बॉटल लगा दिया गया। जिसके बाद एडमिट न करने की वजह से परिजन हाथ में बॉटल लेकर खुद खड़े रहे। उनके अनुसार पहले उन्हें बर्न वॉर्ड भेजा गया। जहां बच्चे को एडमिट करने से मना कर दिया गया।

बाद में बच्चे को 7 नंबर वॉर्ड में भेजा गया। लेकिन वहां भी भर्ती नहीं किया गया। जिसके बाद परिजन बच्चे को लेकर खड़े रहे और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में फोन कर वहीं से शिकायत की। तब जाकर 2 घंटे की देरी से बच्चे को किसी तरह बच्चा वॉर्ड में भर्ती किया गया। तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। जो अब वेंटिलेटर पर है।

परिजनों के मुताबिक महोबा ननोरा में गत 30 अगस्त को बिजली गिरी थी। जिसमें महोबा जिला अस्पताल में बच्चे को एडमिट किया गया था। तबीयत ठीक होने के बाद बच्चा पन्ना में था। अचानक तबीयत बिगड़ी और पन्ना के जिला अस्पताल में एडमिट किया गया। जहां से डॉक्टर्स ने उसे रीवा के लिए रेफर कर दिया गया था। 

मनीष साहू पुत्र रमेश साहू की उम्र महज 13 साल है। जो अब अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। हालांकि पूरे मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर राहुल मिश्रा का कहना है कि लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के संवेदनशील मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button