मध्य प्रदेशराज्य

आकाशीय बिजली के चपेट में आए वृद्ध की मौत : क्षेत्र में हड़कंप

 रीवा। बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर गांव में आकाशीय बिजली एक वृद्ध पर कहर बनकर टूटी। बताया गया कि वृद्ध खेत में चारा काटने गए हुए थे, तभी अचानक से शुरू हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी और वो उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मृतक के शव को संजय गांधी अस्पताल लाया गया है जहां पंचनामा कार्रवाई कर शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गय।  

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वराम प्रसाद कुशवाहा 70 वर्ष निवासी लक्ष्मणपुर बुधवार की शाम चारा काटने खेत गए हुए थे। देर शाम अचानक शुरू हुई बारिश के बीच तेज गरजना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आए बुजुर्ग की मौत हो गई। पीडि़त परिवार को घटना की जानकारी तब हुई जब वो काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश के लिए खेत गए जहां वो मृत हालत में मिले। बिछिया पुलिस मर्ग कायम कर घटना की विवेचना कर रही है।  

००००००००००००००००००००

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button