
अब चेक क्लियरेंस में नहीं लगेगा 2 दिन: RBI का नया सिस्टम लागू, कुछ घंटों में मिलेगा पैसा
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चेक क्लियरेंस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। आज से लागू हुआ ‘कंटीन्युअस क्लियरिंग एंड सेटलमेंट सिस्टम’अब चेक क्लियरिंग का समय दो दिन से घटाकर कुछ ही घंटों में कर देगा।
पहले जहां चेक जमा करने के बाद रकम आने में 1-2 दिन लगते थे, अब वही पैसा उसी दिन दोपहर या शाम तक खाते में पहुंच जाएगा।
नया सिस्टम कैसे काम करेगा
अब बैंक चेक को स्कैन कर डिजिटल रूप में प्रोसेस करेंगे।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच जमा किए गए चेक हर घंटे क्लियरिंग के लिए भेजे जाएंगे।
जिस बैंक को भुगतान करना है, उसे शाम 7 बजे तक कन्फर्मेशन देना होगा, नहीं तो चेक अपने आप अप्रूव हो जाएगा।

बैंकों की अपील: अकाउंट में रखें पर्याप्त बैलेंस
HDFC, ICICI समेत निजी बैंकों ने ग्राहकों से कहा है कि वे अपने खातों में पर्याप्त बैलेंस रखें ताकि चेक बाउंस न हो।
साथ ही, चेक की सभी डिटेल्स नाम, तारीख, अमाउंट, सिग्नेचर आदि—सही भरने की सलाह दी गई है।
₹50,000 से अधिक के चेक के लिए ‘पॉजिटिव पे सिस्टम’ जरूरी
50,000 रुपए से अधिक के चेक के लिए ग्राहकों को 24 घंटे पहले बैंक को डिटेल्स देनी होंगी
जैसे अकाउंट नंबर, चेक नंबर, तारीख, राशि और प्राप्तकर्ता का नाम।
अगर दी गई जानकारी चेक से मैच नहीं हुई, तो चेक रिजेक्ट हो सकता है।
नए सिस्टम के दो फेज
फेज 1:4 अक्टूबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक — बैंकों को शाम 7 बजे तक कन्फर्मेशन देना होगा।
फेज 2: 3 जनवरी 2026 से — बैंक को सिर्फ 3 घंटे के भीतर जवाब देना होगा।
क्या इसके लिए कोई नया चार्ज लगेगा?
अभी RBI ने किसी नए चार्ज की घोषणा नहीं की है। फिलहाल मकसद केवल प्रोसेस को तेज और पारदर्शी बनाना है।
RBI का उद्देश्य
RBI का यह कदम डिजिटल इंडिया को और मजबूत करेगा।
तेजी से चेक क्लियरेंस होने से बैंकिंग व्यवस्था अधिक भरोसेमंद बनेगी और लोग डिजिटल पेमेंट्स के साथ चेक का उपयोग भी आत्मविश्वास से कर पाएंगे।







