मध्य प्रदेशराज्य

यहां छाया घना कोहरा: विजिबिलिटी कम,हेडलाइट जलाकर चलाना पड़ा वाहन,ठंड का हुआ अहसास

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिला मुख्यालय सहित जिले भर में आज मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। 4 दिनों तक रुक रुककर हुई वर्षा के बाद मौसम साफ होने से सुबह 8 बजे तक दृश्यता काफी कम हो गई थी। सुबह सात बजे तक 10 मीटर दूर भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके कारण अधिकांश वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

सुबह 8 बजे के बाद कोहरा छंटने पर स्थिति सामान्य हुई। शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी तेज कोहरे का असर देखा गया। सिवनी से छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, नागपुर और बालाघाट जाने वाले मार्गों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो गई थी।

कम दृश्यता के कारण हैडलाइट जलाकर चले वाहन चालक:-

वाहन चालकों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कतें हुई, क्योंकि सामने से आने वाले वाहन नजदीक आने पर ही दिखाई दे रहे थे। कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

सुबह 4 बजे से 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहने से सड़क पर वाहन स्पष्ट नजर नहीं आ रहे थे। कोहरे से बचने के लिए लोग घरों से कम निकले। मौसम में आए इस बदलाव के बाद लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है।इसका स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इसका स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बारिश के बाद मौसम में उतार चढ़ाव से अस्पतालों में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। डॉक्टरों ने विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button