भोपालमध्य प्रदेश

मदद का झांसा देकर महिला से दो मंगलसूत्र, टॉप्स और राशन लेकर चम्पत हुए जालसाज

मदद का झांसा देकर महिला से दो मंगलसूत्र, टॉप्स और राशन लेकर चम्पत हुए जालसाज

-15 दिन बाद हुई एफआईआर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए जालसाज अब भी गिरफ्त से दूर

भोपाल, यशभारत। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में दो शातिर जालसाजों ने मदद करने के बहाने एक महिला को पहले तो डाराया और फिर उसके दो मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स उतरवाकरअपने पास रख लिए। इसके बाद आरोपियों ने महिला को एक स्थान पर बैठाया और शासकीय उचित मूल्य की दुकान से मिले गेहूं, मोबाइल  और जेवरात लेकर चम्पत हो गए। घटना के बाद से डरी सहमी महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और वह काफी डर गई थी। इस कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 15 दिन बाद फरियादिया ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना स्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में दोनों जालसाज कैद हुए हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

थाना पुलिस के मुताबिक काजल देवी पति दिनेशराम नट(30) गृहणी हैं, उनके पति आटो चलाते हैं। गत 12 सितंबर को वह दालमिल गणेश मंदिर के पास स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर राशन लेने पहुंची थी, सुबह करीब ग्यारह बजे वह करीब 25 किलो गेहूं लेकर पैदल अपने घर लौट रही थी, तभी छोला फाटक के पास उन्हें दो अज्ञात लडक़े मिले। उन्होंने महिला से कहा कि तुमने सोने के जेवरात पहन रखे हैं। यहां पर तुम्हारे साथ कोई घटना हो सकती है, इसलिए तुम अपने दोनों मंगलसूत्र और कॉन के टॉप्स उतारकर रूमाल में बंद कर रख लो। इतना सुनने के बाद महिला ने अपने जेवरात निकाले और रूमाल में बांद कर रख लिए। इसी बीच आरोपियों ने महिला को झांसा देकर उसके जेवरात ले लिए और उसे एक स्थान बैठ कर आराम करने को कहा। इसके बाद दोनों आरोपी उनके राशन में मिले गेहूं की बोरी जिसमें मोबाइल रखा था और जेवरात से बंधा रूमाल लेकर चम्पत हो गए। घटना के बाद डरी सहमी महिला ने घर पहुंच कर अपने पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद महिला की तबियत बिगड़ गई। जिसे पति ने एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पति ने छोला मंदिर थाना पहुंच कर  घटना की जानकारी दी।

1758957315 1ebda5e2 26b9 4a54 9099 f59c96122e13

 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए जालसाज-
फरियादिया के पति दिनेशराम ने बताया कि घटना स्थल के पास एक सीसीटीवी कैमरा लगा मिला है। जिसमें दोनों जालसाज कैद हुए हैं। घटना के बाद फरियादिया के पति ने खुद अपने रिश्तेदार की मदद से आरोपी का ठिकाना तलाश किया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने संदेही के घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए जालसाजों की तलाश कर रही है। पुलिस ने कल महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button