भोपालमध्य प्रदेश

एम्स भोपाल में आज आयोजित होगा लंग ट्रांसप्लांट पर राष्ट्रीय सिम्पोजियम

एम्स भोपाल में आज आयोजित होगा लंग ट्रांसप्लांट पर राष्ट्रीय सिम्पोजियम

भोपाल, यश भारत। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल (एम्स) में आज 28 मार्च को लंग ट्रांसप्लांट – द रोड अहेड विषय पर राष्ट्रीय स्तर का सिम्पोजियम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान प्रदेश में पहली बार लंग ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रहा है।

सिम्पोजियम में देश के विभिन्न प्रमुख चिकित्सा संस्थानों से आए विशेषज्ञ डॉक्टर एम्स भोपाल की टीम को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों को लंग ट्रांसप्लांट की जटिल सर्जिकल तकनीक, मरीजों के चयन की प्रक्रिया, ऑपरेशन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा पोस्ट-ट्रांसप्लांट देखभाल के बारे में विस्तृत जानकारी देना है।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सक अपने अनुभव साझा करेंगे और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर चर्चा करेंगे। इससे एम्स भोपाल के चिकित्सकों को भविष्य में लंग ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू करने के लिए आवश्यक तकनीकी और अकादमिक सहयोग मिलेगा।

एम्स भोपाल पहले ही अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर चुका है। संस्थान में अब तक 18 किडनी और 3 हार्ट ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। ऐसे में लंग ट्रांसप्लांट की दिशा में यह पहल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल के बाद मध्यप्रदेश के गंभीर फेफड़ा रोग से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें इलाज के लिए दूसरे राज्यों के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह सिम्पोजियम प्रदेश में उन्नत अंग प्रत्यारोपण सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button