पटाखा फोडऩे को लेकर वकील से मारपीट कर मां के गले से सोने की चेन लूटी

पटाखा फोडऩे को लेकर वकील से मारपीट कर मां के गले से सोने की चेन लूटी
-अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल, यशभारत। निशातपुरा इलाके में बीती रात वकील के घर के सामने पटाखा फो?ने को लेकर विवाद हो गया, इस दौरान बदमाशों ने वकील ने पहले उनके साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आई उनकी मां के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस के मुताबिक संजीव नगर निवासी अभिषेक सिंह हाईकोर्ट में वकील हैं। जबकि उनका भाई पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। कल रात उनके घर के बाहर दो ल?के पटाखा फो? रहे थे, इसको लेकर अभिषेक ने घर से बाहर आकर विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अभिषेक की मां ऊषा सिंह घर के बाहर बीच बचाव करने आई तो बदमाश उनकी मां के गले से सोने की चेन झपटकर ले गए। बताया जाता है कि आरोपी ग्रीन पार्क के रहने वाले हैं। साथ ही घटनाक्रम संदिग्ध मालूम हो रहा है, क्योंकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आज पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखेगी। जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।






