महंगाई पर घिरी केंद्र सरकार, पेट्रोल, डीज़ल कीमतों और रुपये की गिरावट पर पी.सी. शर्मा का हमला

महंगाई पर घिरी केंद्र सरकार, पेट्रोल, डीज़ल कीमतों और रुपये की गिरावट पर पी.सी. शर्मा का हमला
भोपाल यश भारत। पेट्रोल डीज़ल की लगातार बढ़ती कीमतों और रुपये की गिरती स्थिति को लेकर पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ईंधन और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। पी.सी. शर्मा ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है, वहीं भारतीय रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होता जा रहा है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान मौजूदा सरकार के नेताओं ने जनता से बड़े वादे किए थे। उस समय रसोई गैस ₹400 में और पेट्रोल,डीज़ल ₹30,35 प्रति लीटर तक उपलब्ध कराने की बात कही गई थी, लेकिन आज हालात इसके विपरीत हैं। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि इन्हीं वादों के आधार पर सत्ता हासिल की गई, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालातों का हवाला देकर कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में देश की आर्थिक और विदेश नीति दोनों ही सवालों के घेरे में हैं। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा है, जो आर्थिक प्रबंधन की स्थिति को दर्शाता है। पी.सी. शर्मा ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने की बात करती है, लेकिन वर्तमान महंगाई और आर्थिक हालात इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा बयान







