जबलपुरमध्य प्रदेश

दुर्गा विसर्जन की तैयारियों का जायजा

हनुमानताल तालाब पहुँचे कलेक्टर और एसपी

जबलपुर,यशभारत। नवरात्रि समापन पर होने वाले माँ दुर्गा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओ का पूरा खाका तैयार कर लिया है। बुधवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने हनुमानताल तालाब पहुँचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश, सफाई और यातायात प्रबंधन की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब क्षेत्र में भीड नियंत्रण, गोताखोरों की तैनाती ,रोशनी और मेडिकल सुविधा सुनिश्चित की जाए। एसपी संपत उपाध्याय ने सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक डाइवर्जन की योजनाओं की समीक्षा की। नगर निगम ने कचरा निस्तारण की विशेष तैयारियों की जानकारी दी। प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु नियमों का पालन करते हुए शांति और सहयोग से विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हों, ताकि माँ दुर्गा का विसर्जन सुरक्षित और गरिमा के साथ हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button